Breaking News

हल्द्वानी के हल्दूचौड़ दोलिया में तेंदुए ने  दादा और पोते को घायल कर दिया।

 हल्द्वानी के हल्दूचौड़ दोलिया में तेंदुए ने  दादा और पोते को घायल कर दिया।
Spread the love

हल्द्वानी के हल्दूचौड़ दोलिया में तेंदुए ने  दादा और पोते को घायल कर दिया।

(रिहायशी इलाके में तेंदुए होने से ग्रामीणों में दहशत)

उत्तराखंड (हल्द्वानी) शनिवार, 20 मई 2023

हल्दूचौड़ दोलिया के दौलिया नंबर 2 में आज अपराह्न 4 बजे घर के पास ही खेत में एक तेंदुए ने हमला कर दादा और पोते को घायल कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के जंगल से बाहर निकल कर रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए ने यहां निवासी दया कृष्ण चोपड़ा उम्र 65वर्ष व उनके पोते भूवित चोपड़ा उम्र 5वर्ष पर हमला कर दिया।आसपास के लोगों ने हो हल्ला कर दोनो को बमुश्किल तेंदुए के चुंगल से छुड़ाया तेंदुए के हमले से दोनों दादा पोते गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई।

घायलों को 108सेवा की मदद से हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है।

Related post

error: Content is protected !!