Breaking News

राम मंदिर फैसले में शामिल जस्टिस नजीर आंध्र के गवर्नर बनाए गए।

 राम मंदिर फैसले में शामिल जस्टिस नजीर आंध्र के गवर्नर बनाए गए।
Spread the love

राम मंदिर फैसले में शामिल जस्टिस नजीर आंध्र के गवर्नर बनाए गए।

(13 राज्यों में गवर्नर बदले 9 में इसी साल चुनाव)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 12 फरवरी 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है अब झारखंड के गवर्नर रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं इनके अलावा 12 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले साल नवंबर में अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर किया है जिनमें भगत सिंह कोश्यारी के अलावा लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का नाम भी शामिल है

इन राज्यों में भी राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए…

1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अब अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल

2. यूपी विधानसभा परिषद के सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब सिक्किम के राज्यपाल

3. तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन अब झारखंड के राज्यपाल

4. BJP वर्किंग कमेटी के सदस्य गुलाब चंद कटारिया अब असम के राज्यपाल

5. BJP नेता शिव प्रताप शुक्ला अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

6. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा अब लद्दाख के उप-राज्यपाल

7. सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर अब आंध्र प्रदेश के राज्यपाल

8. मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन अब नगालैंड के राज्यपाल

9. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल

10. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब बिहार के राज्यपाल

11. आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

12. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके अब मणिपुर के राज्यपाल।

Related post

error: Content is protected !!