Breaking News

बंदर के हमले से बचने के लिए भाजपा नेता की पत्नी ने छत से लगाई छलांग। 

Spread the love

बंदर के हमले से बचने के लिए भाजपा नेता की पत्नी ने छत से लगाई छलांग। 

(पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बंदरों का कहर खतरनाक) 

उत्तर प्रदेश (शामली) शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

बंदर के हमले से बचने के लिए अपने घर की दूसरी मंजिल से नीचे कूदने के बाद भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जब 50 वर्षीय सुषमा देवी कैराना शहर में अपने घर की छत पर गई थी और उन्हें आक्रामक बंदरों ने उन्हें घेर लिया।

बंदरों के हमले से खुद को बचाने के लिए वह छत से नीचे कूद गई। जिससे उन्हें काफी चोट आई और उनकी मौत हो गई। सुषमा पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह के भतीजे भाजपा नेता अनिल कुमार चौहान की पत्नी थीं। भाजपा नेता अनिल कुमार घटना के समय घर पर नहीं थे।

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बंदरों का कहर खतरनाक रूप लेता जा रहा है। मथुरा में नगर निगम ने 1 सितंबर से 15 दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया है और पवित्र शहर के प्रमुख मंदिरों से बंदरों को पकड़ा जा रहा है।

नगर आयुक्त अनुनया झा ने कहा कि कार्यक्रम के पहले चरण में बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र वृंदावन, चौबिया पारा और मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर क्षेत्र से बंदरों को पकड़ा जाएगा और उन्हें वन क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा।

Related post

error: Content is protected !!