जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने हरक सिंह रावत के खिलाफ खोला मोर्चा।  - Swastik Mail
Breaking News

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने हरक सिंह रावत के खिलाफ खोला मोर्चा। 

 जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने हरक सिंह रावत के खिलाफ खोला मोर्चा। 
Spread the love

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने हरक सिंह रावत के खिलाफ खोला मोर्चा। 

(फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए भूमि हड़पने वाले महा भ्रष्टाचारी बताया) 

उत्तराखंड (देहरादून/विकासनगर) बुधवार, 19 जनवरी 2022

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों को बताया कि हरक सिंह रावत जैसे महाभ्रष्टाचारी को पार्टी में लेने से पहले इनके भ्रष्टाचार एवं गुनाहों पर राजनीतिक दलों को गौर फरमाना चाहिए। इनके गुनाहों एवं भ्रष्टाचार की कांग्रेस-भाजपा सरकार ने समय रहते अगर सीबीआई/ विजिलेंस जांच करा ली होती तो ये महाशय प्रदेश को न लूट पाते।

नेगी ने कहा कि राजस्व मंत्री रहते हुए हरक सिंह ने सहसपुर विकासखंड के शंकरपुर में 107 बीघा जमीन फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए अपने करीबी के नाम करा अपनी पत्नी व एक करीबी के नाम रजिस्ट्री करवाई, जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) ने भूमि को सरकार में निहित कर इनके खिलाफ एफआई आर दर्ज करने का सुझाव दिया था तथा मोर्चा ने भी लगातार इनके द्वारा भूमि हड़पने मामले को जोर-शोर से उठाया था, लेकिन अपने घड़ीयाली आंसुओं के जरिए इनको तत्कालीन निशंक सरकार एवं हरीश रावत सरकार ने एक तरह से अभय दान दे दिया था।

नेगी ने कहा कि तत्कालीन हरीश रावत सरकार के समय स्टिंग के साजिशकर्ता हरक सिंह के खिलाफ मा. न्यायालय ने इनकी भी सीबीआई जांच के मामले में नोटिस जारी किया हुआ है।

नेगी ने कहा कि श्रम मंत्री रहते हुए हरक सिंह ने अपनी करीबी दमयंती रावत को असंवैधानिक प्रतिनियुक्ति के माध्यम से कर्मकार कल्याण बोर्ड का सचिव बनाकर करोड़ों रुपए की लूट की तथा श्रमिकों को घटिया सामान थमाकर लूट डाला तथा इनकी वजह से ही निजी आयुष महा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की फीस वृद्धि मामले में मा. उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी कई वर्षों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका कष्ट छात्रों के परिजनों ने झेला।

नेगी ने कहा कि इनके परिजनों के एनजीओ के जरिए भी काफी लूट हुई। नेगी ने सभी राजनीतिक दलों को चेताया कि इनको पार्टी में लेने से पहले इनके भ्रष्टाचार पर भी नजर डालें, जिससे प्रदेश को लूटने से बचाया जा सके।

Related post

error: Content is protected !!