इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने महिला दिवस एवं नव संवत्सर के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - Swastik Mail
Breaking News

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने महिला दिवस एवं नव संवत्सर के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने महिला दिवस एवं नव संवत्सर के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Spread the love

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने महिला दिवस एवं नव संवत्सर के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

(कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र भी रखा गया)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 21 मार्च 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के देहरादून चैप्टर द्वारा आज रायपुर स्थित महोत्सव द बैंक्वेट में महिला दिवस एवं नव संवत्सर के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम ग्राफिक ईरा हिल यूनिवर्सिटी के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसके अंतर्गत POSH (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम) विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र भी रखा गया।

इस कार्यक्रम में कुल 65 कंपनी सेक्रेटरी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग थी ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दिव्या नेगी घई, उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया समन्वयक, तथा विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती पार्वती जोशी, अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पेंशनर संघ, डोईवाला ब्लॉक उपस्थित रहीं।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ देहरादून के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह रावत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सीएस अर्चना बंसल ने POSH विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए इसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सीएस (डॉ.) संगीता बग्गा द्वारा किया गया, जबकि देहरादून चैप्टर की अध्यक्षा सीएस (डॉ.) रुचित्रा कपरवाण की ओर से स्वागत संदेश प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर देहरादून चैप्टर के उपाध्यक्ष सीएस अर्चित टंडन, सचिव सीएस देवना जुयाल, सीएस एच.पी. व्यास, सीएस विजयलक्ष्मी सती, सीएस नेहा रस्तोगी एवं सीएस अंकित रावल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री रामकिशन चमोली एवं श्री साकेत चमोली का विशेष सहयोग एवं प्रायोजन रहा।

Related post

error: Content is protected !!