Breaking News
इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।डेवलपमेंट एंड एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सोसाइटी ने आपदा प्रभावित सहस्त्रधारा क्षेत्र के कैरवाण गांव एवं मखड़ेती गांव में राहत सामग्री -कंबल एवं त्रिपाल आदि का वितरण किया।

उत्तराखण्ड में भाजपा राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में  प्रत्याशियों का फैसला होगा। 

 उत्तराखण्ड में भाजपा राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में  प्रत्याशियों का फैसला होगा। 
Spread the love

उत्तराखण्ड में भाजपा राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में  प्रत्याशियों का फैसला होगा। 

(70 विधानसभा सीटों पर लगभग 500 प्रत्याशियों ने टिकट के लिए आवेदन किया है) 

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 15 जनवरी 2022

उत्तराखंड भाजपा के राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूची को अंतिम स्वीकृति के लिए पार्टी केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि टिकटों को लेकर  प्रदेश कार्यालय पर पहले चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होगी। इसकेे बाद कोर ग्रुप की बैठक होनी है। जिसमें आगामी चुनाव के लिए दावेदारों का पैनल तैयार किया जाना है। केंद्र नेतृत्व को जाने वाली फाइनल लिस्ट पर मुहर लगने की संभावना है।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर राज्य स्तर से तय किए गए नामों पर फाइनल मुहर लग जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी की एक निर्धारित प्रक्रिया है। विधानसभा क्षेत्रें से रिपोर्ट, प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे जाते हैं और फिर वरिष्ठ नेता विभिन्न उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं पर चर्चा करते हैं।

राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक होगी और संभावित उम्मीदवारों की सूची समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। सूची पर अंतिम फैसला पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। कौशिक ने कहा कि प्रत्याशियों की फाइनल सूची 22 जनवरी से पहले जारी हो जाएगी। फिलहाल 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 53 विधायक हैं। माना जा रहा है  बैठक के बाद लगभग भाजपा प्रत्याशियों को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर लगभग 500 प्रत्याशियों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। सत्तारूढ़ दल होने के नाते भाजपा से चुनाव के लिए टिकट पाने वालों की लम्बी लाइनें हैं।

महानगर की पांच सीटों पर 55 पार्टी कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए दावेदारी की है। कितनी ही सीटें ऐसी है जहां एक दर्जन से ज्यादा दावेदार हैं। ऐसे में पार्टी के सामने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चयन आसान काम नहीं माना जा रहा है। भाजपा के राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों को लेकर स्थिति लगभग साफ हो जाएगी।

Related post

error: Content is protected !!