पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी में होल्यारों से भरा एक मैक्स वाहन खाई में गिरी। - Swastik Mail
Breaking News
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।जिला प्रशासन ने मीना ठाकुर कि 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी उठाई , सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण।पशुपालन विभाग में कार्यरत 30 फार्मेसी अधिकारियों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।मैक्स हॉस्पिटल ने किडनी हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाने और किडनी संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान के महत्व को उजागर करने के लिए एक विशेष जागरूकता पहल की।भारत के पहले ‘लेखक गांव’ थानों में 13 से 19 मार्च तक सात दिवसीय भव्य ‘विरासत कला उत्सव’ का आयोजन किया जायेगा।

पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी में होल्यारों से भरा एक मैक्स वाहन खाई में गिरी।

 पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी में होल्यारों से भरा एक मैक्स वाहन खाई में गिरी।
Spread the love

पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी में होल्यारों से भरा एक मैक्स वाहन खाई में गिरी।

(04 लोगों कि मौत,10 लोग घायल)

उत्तराखंड (पौड़ी गढ़वाल) शुक्रवार, 18 मार्च 2022

 

पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां होल्यारों से भरा एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। जिससे वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद से पैठाणी क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

पैठाणी थाने को सूचना मिली कि एक मैक्स वाहन चुठाणी बैंड के पास करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा है। जिससे उसमें सवार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू किया। एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अन्य 13 घायलों को उपचार के लिए पैठाणी व पाबौ अस्पताल भिजवाया गया।

पाबौ अस्पताल में उपचार के दौरान तीन अन्य व्यक्तियों ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। दिनभर होली खेलने और पैठाणी के विभिन्न गांवों में नाचने-गाने के बाद ये सभी होल्यार मैक्स वाहन से वापस लौट रहे थे। तभी पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठाणी बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

Related post

error: Content is protected !!