Breaking News

जनपद हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी महिला दरोगा को गिरफ्तार किया।

 जनपद हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी महिला दरोगा को गिरफ्तार किया।
Spread the love

जनपद हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी महिला दरोगा को गिरफ्तार किया।

(प्रचुन की दो दुकानों से लगभग ₹11000 वसूल कर चुकी है)

उत्तराखंड (हरिद्वार) मंगलवार, 01 फरवरी 2022

जनपद हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में पुलिस ने इस फर्जी महिला दरोगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपनिरीक्षक की ड्रेस पहनकर या महिला विभिन्न दरगाह अबदाल शाह के पास अलग-अलग स्थानों पर वसूली कर रही थी। महिला डरा धमकाकर प्रचुन की दो दुकानों से लगभग ₹11000 वसूल कर चुकी थी और अभी कुछ अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाने की फिराक में थी इसी दौरान महिला की गतिविधियां अधिक पाए जाने पर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

थाना कलियर प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने फर्जी महिला दरोगा को धर दबोचा। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम शबनम अंसारी पत्नी जावेद अंसारी निवासी यमुनानगर हरियाणा बताया है। कलियर पुलिस के अनुसार महिला का अपराधिक रिकॉर्ड निकाला जा रहा है और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है ।

Related post

error: Content is protected !!