Breaking News

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा स्वागत

 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा स्वागत
Spread the love

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वंदना का हरिद्वार में स्वागत किया। 

उत्तराखंड (हरिद्वार) बुधवार 11 जुलाई 2021

टोक्यो ओलिंपिक में विश्व को अपनी हॉकी स्टिक का जादू दिखाने वाली उत्तराखंड की बेटी हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया का हरिद्वार पहुंचे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। वंदना के स्वागत के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की ओर से विशेष तैयारियां की गई थी। टोक्यो ओलिंपिक से वंदना बुधवार को अपने हरिद्वार स्थित घर पहुंची।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच हैट्रिक गर्ल वंदना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के साथ-साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर आज प्रत्येक भारतीय को गर्व है। वंदना और उनकी टीम ने संयुक्त प्रयास से हॉकी में शानदान प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हम वंदना के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

हरिद्वार के रोशनबाद गांव की निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा है। तभी से वंदना कटारिया के हरिद्वार पहुंचने का इंतजार हो रहा था और वह इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। यहां से वह रोशनाबाद स्थित स्टेडियम पहुंचीं, जहां उनका बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा स्वागत किया गया।

Related post

error: Content is protected !!