हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन चिकित्सा समान प्रदान किया।  - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन चिकित्सा समान प्रदान किया। 

 हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन चिकित्सा समान प्रदान किया। 
Spread the love

हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन चिकित्सा समान प्रदान किया। 

(30 एम्बुलेंस, 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर) 

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार 27 जुलाई 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज का जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखण्ड के दूरगामी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तराखंड को 30 एम्बुलेंस, 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किए गए है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भोले महाराज को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड वासियों के लिए सौभाग्य की बात हैं कि भोले महाराज एवं माता मंगला जैसे व्यक्तित्व हमारे साथ खड़े है। जो हर संकट के समय में राज्य के हित में कार्य कर रहे है और उनका आशीर्वाद एवं सहयोग हमेशा राज्य की जनता को मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने हेतु कृत-संकल्प है। हमारे इस संकल्प के साथ हंस फाउंडेशन भी निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके लिए उन्होंने भोले महाराज एवं माता मंगला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा प्रदेश के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग दिया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डाॅ धन सिंह रावत, हंस फाउण्डेशन से विकास वर्मा उपस्थित थे।

 

 

Related post

error: Content is protected !!