उत्तराखंड के ऋषिकेश में गुलदार ने रेंज अधिकारी पर हमला कर घायल किया।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गुलदार ने रेंज अधिकारी पर हमला कर घायल किया।
(क्षेत्र में मचा हड़कंप, घर से निकल कर बगीचे में घुसा)
उत्तराखंड (ऋषिकेश) वीरवार, 07 अप्रैल 2022
उत्तराखंड के ऋषिकेश के मीरा नगर में आज दिन में एक गुलदार घुस आया। गुलदार के आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तो वही लोगों की भीड़ देखकर गुलदार नंद किशोर त्यागी के मकान में घुस गया। स्थानीय लोगों ने वन अधिकारियों को पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया तो इसी दौरान गुलदार ने रेंज अधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वन अधिकारी के चेहरे एवं हाथ पर गुलदार के पंजों के निशान हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से निकलने के बाद गुलदार पास के ही बगीचों में घुस गया जिसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। गुलदार के इस प्रकार क्षेत्र में घुसने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।