Breaking News

गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद द्वारा मेयर सुनील उनियाल गामा से अभद्रता किये जाने के मामले ने तूल पकड़ा।

 गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद द्वारा मेयर सुनील उनियाल गामा से अभद्रता किये जाने के मामले ने तूल पकड़ा।
Spread the love

गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद द्वारा मेयर सुनील उनियाल गामा से अभद्रता किये जाने के मामले ने तूल पकड़ा।

(मेयर से अभद्रता पर भड़के कर्मचारी और पार्षद, निगम में हड़ताल)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 28 अप्रैल 2022

मेयर सुनील उनियाल गामा से उन्हीं के कार्यालय में गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद द्वारा अभद्रता किये जाने का मामला आज बेहद तूल पकड़ गया। आज जहां इस मामले में नगर निगम के कर्मचारियों ने विरोध में निगम में कामकाज ठप कर दिया है तो तमाम महिला पार्षद मेयर के पक्ष में उतर आयी हैं। उन्होंने इस मामले में तत्काल सोनिया आंनद व उनके साथ आये लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग नगर आयुक्त मनुज गोयल से की है। इसके बाद पार्षद नगर निगम में नगर आयुक्त के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए।

हरक सिंह रावत की करीबी सोनिया आनंद द्वारा लंबे समय से राजेश्वर नगर में नगर निगम की जमीन पर पार्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ साल पहले भी जब ऐसा दुस्साहस किया गया था तो निगम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए न केवल राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया बल्कि मौके पर अपना बोर्ड भी लगवा दिया था।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोनिया आनंद ने एक बार फिर निगम की भूमि पर पार्क निर्माण करना शुरू करवा दिया। उसके लिए इसी कॉलोनी के कुछ लोगों को भी साथ ले लिया। दुस्साहस दिखाते हुए बाकायदा पिछले दिनों यहां पर पार्क का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं समाज सेवी अनिल जोशी से करा दिया गया।

निगम को जब इस बारे में पता चला तो निगम बोर्ड बैठक में पार्क को M.D.D.A के मार्फत दी गयी N.O.C को निरस्त कर दिया गया।

इसी के बाद से मामले ने गरमाना शुरू कर दिया। बीते रोज सोनिया अनान्द ने निगम पहुँचकर मेयर से अभद्रता की और उन पर अनर्गल आरोप लगा डाले।आज इसी को लेकर निगम में जमकर हंगामा हुआ। कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है तो पार्षदों ने भी सोनिया आंनद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Related post

error: Content is protected !!