Breaking News

गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने निर्धन परिवार की कन्या के विवाह हेतु घरेलू जरूरत का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया।

 गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने निर्धन परिवार की कन्या के विवाह हेतु घरेलू जरूरत का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया।
Spread the love

गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने निर्धन परिवार की कन्या के विवाह हेतु घरेलू जरूरत का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया।

(गरीब कन्या के विवाह में सहयोग के लिए आगे आए समाजसेवी )

उत्तराखंड (हरिद्वार) शनिवार, 18 फरवरी 2022

गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं हम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का ने ट्रस्ट द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प के माध्यम से निर्धन परिवार की कन्या के विवाह हेतु घरेलू जरूरत का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। कमल खड़का ने बताया कि गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट एवं हम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट निरंतर समाज के गरीब जरूरतमंदों की मदद में सहयोग कर रहा है।

उन्होंने बताया कि उन्हे जानकारी मिली कि ज्वालापुर निवासी एक गरीब परिवार धन के अभाव के चलते कन्या का विवाह नहीं कर पा रहा है। कन्या के पिता नहीं हैं और माता घरों में काम कर परिवार का पालन पोषण करती हैं। यह जानकारी मिलने पर उन्होंने ट्रस्ट की बैठक बुलाकर गरीब कन्या के विवाह में सहयोग करने का निर्णय लिया और ट्रस्ट के सदस्यों व अन्य लोगों के सहयोग से बेड, अलमारी आदि सहित घरेलू जरूरत का सामान परिवार को भेंट किया। उन्होंने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है।

नितिन श्रोत्रिय व मानवीर चौहान ने कहा कि निम्न वर्गो के उत्थान के लिए गठित ट्रस्ट अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की और से निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करने के साथ गरीब छात्रों को पढ़ाई में सहयोग किया जा रहा है। इसके अलावा गरीब जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र वितरण, गंगा स्वच्छता आदि गतिविधियां भी चलायी जा रही हैं।

हर्षित शर्मा व अनुज जोशी ने कहा कि मलिन बस्तियों, कालोनियों में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। बालिकाओं को पोष्टिक आहार भी वितरित किया जा रहा है।

गरीब कन्या को उपहार स्वरूप भेंट में अशोक शर्मा, सन्नी वर्मा, देवाशीष शर्मा ने विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर डा.पदम प्रसाद सुवेदी, रामप्रसाद शर्मा, योगेश सोनी, लक्ष्मण ओझा, लोकनाथ सुवेदी, दीपक सोनी, डोली गिल, सपना, रामप्रसाद, अभिषेक शर्मा, राकेश दबाण, चंद्रशेखर जोशी आदि शामिल रहे।

Related post

error: Content is protected !!