पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नहीं लड़ेंगे इस बार चुनाव।  - Swastik Mail
Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नहीं लड़ेंगे इस बार चुनाव। 

 पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नहीं लड़ेंगे इस बार चुनाव। 
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नहीं लड़ेंगे इस बार चुनाव। 

(पत्र के माध्यम से हाई कमान को अवगत कराया) 

उत्तराखंड (देहरादून ) बुधवार, 19 जनवरी 2022

भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। एक पत्र के माध्यम से हाई कमान को अवगत कराते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुष्कर धामी के नेतृत्व में पार्टी के लिये कार्य करने की इच्छा जताई है।

पूर्व में ही वह विधानसभा 2022 का चुनाव नही लड़ने की इच्छा जता चुके है। ताकि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते भाजपा की सरकार बनवाने के लिये प्रयास करें।

डोईवाला विधानसभा सीट पर अब वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र नेगी का आना लगभग तय माना जा रहा है।उधर कांग्रेस से हरक सिंह रावत को अगर डोईवाला सीट से टिकट होता है तो भी जितेंद्र नेगी भाजपा का एक दमदार प्रत्याशी होगा जो हरक सिंह रावत को कड़ी टक्कर देगा ।

Related post

error: Content is protected !!