भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने दिया विवादित बयान। - Swastik Mail
Breaking News
युवा सेना अध्यक्ष सागर रघुवंशी के नेतृत्व में निजी व पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के नाम पर हो रहे शोषण के विरुद्ध युवा सेना (शिव सेना) ने दिया SDM साहिबा स्मिता पवार जी को ज्ञापन।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनपद देहरादून में SIR  के अंतर्गत विधानसभावार चल रही मैपिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।सार्वजनिक सुविधाओं के लिए रात में सर्शत सड़क खुदाई की अनुमति, क्यूआरटी करेगी मानकों की निगरानी।उत्तराखंड के 307 किसानों ने कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना का उठाया लाभ: कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर।देहरादून समाज कल्याण विभाग की पहलः अंतर-पीढ़ीगत संवाद को मिलेगी नई उड़ान, वरिष्ठ और युवा जुड़ेंगे अनुभव से।

भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने दिया विवादित बयान।

 भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने दिया विवादित बयान।
Spread the love

भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने दिया विवादित बयान।

(दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को जिम्मेदार ठहराया)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 05 जुलाई 2024

उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायक ने विवादित बयान दिया है। भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने विवादित बयान दे दिया है जिससे उन पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। हरभजन सिंह चीमा ने दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को जिम्मेदार ठहराया है।

पूर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिला व छात्राओं के प्रति बढ़ रही घृणित सोच को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बढ़ने के पीछे कहीं न कहीं महिलाओं द्वारा पश्चिमी सभ्यता का पहनावा जिम्मेदार है। जबकि महिलाओं को हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता के अनुरूप वस्त्र धारण करना चाहिए।साथ ही उन्होंने इसके लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, कि उन्हें अपने परिवार की महिलाओं व बालिकाओं को भारतीय संस्कृति के मुताबिक वस्त्र धारण कराना चाहिए

बीजेपी के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा का एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ये पत्र महिलाओं को लेकर है, जिसमे उन्होंने कहा है कि महिलाओं के कम कपड़े पहनने की वजह से ही उनके साथ गलत घटनाएं हो रही हैं।इस बयान को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने नाराजगी जताई है और बीजेपी और हरभजन सिंह चीमा के खिलाफ जमकर बयानबाजी की है।

उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है। वहीं बीजेपी इस मुद्दे पर बैकफुट पर आ गई है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अभी उनको इस बयान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस बयान से अलग भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने को लेकर काफी कार्य किए हैं।

Related post

error: Content is protected !!