मण्डलायुक्त अरविन्द सिह हृयांकी एवं जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने किया पौधारोपण।  - Swastik Mail
Breaking News

मण्डलायुक्त अरविन्द सिह हृयांकी एवं जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने किया पौधारोपण। 

 मण्डलायुक्त अरविन्द सिह हृयांकी एवं जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने किया पौधारोपण। 
Spread the love

 मण्डलायुक्त अरविन्द सिह हृयांकी एवं जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने किया पौधारोपण। 

(1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव) 

उत्तराखंड (नैनीताल) बुधवार 6 जुलाई 2021

नैनीताल (सूचना)। मण्डलायुक्त अरविन्द सिह हृयांकी एवं जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने 1 से 7 जुलाई तक चल रहे वन महोत्सव में हनुमानगढ़ी में संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।आयुक्त अरविन्द सिह हृयांकी ने कहा कि हरेला महोत्सव पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊँ मण्डल के प्रत्येक जिलों मे किया जायेगा। उन्होने कहा कि कार्यक्रम मे कोविड-19 सम्बन्धी दिशा निर्देशों का भी अनुपालन किया जाये। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ ही क्षेत्रीय जनता की भी अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

आयुक्त अरविन्द सिह हृयांकी ने कहा कि जलीय क्षेत्रों, तालाब, चाल-खाल, नदियों आदि के किनारे पौधारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा ऐसे भूस्खलन वाले क्षेत्र जहाँ पौधारोपण किया जाना सम्भव हो उन स्थानों पर भूस्खलन रोकने मे सहायक पौधों का रोपण किया जाये। जीव-जन्तुओं एवं मानव की आवश्यकताओं को ध्यान मे रखते हुए फलदार,चौड़ी पत्तीदार एवं जानवरों के चारे वाले पौधों का मुख्य रूप से रोपित किया जाए।

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने पौधारोपण कार्यक्रम को और व्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश देते हुये कहा कि लगाये जाने वाले पौधों की देख-रेख हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होंने कहा हरेला महोत्सव पर जनपद में डेढ लाख विभिन्न प्रजातियो के पौधों का रोपण किया जायेगा।

इस अवसर पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, वन संरक्षक दक्षिण कुमाऊ कुबेर सिह बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल, रेंजर प्रमोद तिवारी, ममता चन्द्र, तनुजा परिहार, सोनल पनेरू सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Related post

error: Content is protected !!