Breaking News
उत्तराखंड सम्मान सामाजिक सेवा ट्रस्ट ने कौन बनेगा करोड़पति के जूनियर स्पेशल एपिसोड पुरस्कार राशि जितने वाली उत्तराखंड की एंजल नैथानी को देवभूमि विभूति सम्मान से नवाजा।इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

स्थानीय नागर निकाय निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बसंल की उपस्थिति में  कार्मिकों का प्रथम रेंण्डमाईजेशन सम्पन्न हुआ।

 स्थानीय नागर निकाय निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बसंल की उपस्थिति में  कार्मिकों का प्रथम रेंण्डमाईजेशन सम्पन्न हुआ।
Spread the love

स्थानीय नागर निकाय निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बसंल की उपस्थिति में  कार्मिकों का प्रथम रेंण्डमाईजेशन सम्पन्न हुआ।

(जनपद के 2 नगर निगम 04 नगर पालिका परिषद एवं 01 नगर पंचायत हेतु कुल 1071 बूथ हेतु रिजर्व कार्मिकों सहित कुल 5888 कार्मिकों रेण्डमाईजेशन हुआ)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार , 31 दिसम्बर 2024

स्थानीय नागर निकाय निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन हेतु आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) सविन बसंल की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में कार्मिकों का प्रथम रेंण्डमाईजेशन सम्पन्न हुआ। जनपद के 2 नगर निगम 04 नगर पालिका परिषद एवं 01 नगर पंचायत हेतु कुल 1071 बूथ हेतु रिजर्व कार्मिकों सहित कुल 5888 कार्मिकों रेण्डमाईजेशन हुआ, जिसमें नगर निगम देहरादून अन्तर्गत 20 एवं नगर निगम ऋषिकेश हेतु 05 पिंक बूथ सम्मिलित है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बसंल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन हेतु नियुक्त कार्मिकों की सूचना सम्बन्धित विभागध्यक्ष को तत्कला प्राप्त करा दी जाए, ताकि कार्मिकों को ससयम निर्वाचन ड्यटी प्रशिक्षण हेतु विभाग से कार्यमुक्त किया जाए।

नगर निगम के 845 बूथ हेतु 1135 मतदान दल 4540 कार्मिक, नगर निगम ऋषिकेश के 86 बूथ के 118 मतदान दल, 472 कार्मिक, नगर पालिका परिषद डोईवाला अन्तर्गत 59 बूथ 89 मतदान दल 356 कार्मिक, नगर पालिका मसूरी के 30 बूथ, 48 मतदान दल 192 कार्मिक, नगर पालिका विकासनगर हेतु 22 बूथ 35 मतदान दल 140 कार्मिक, नगर पालिका परिषद हरर्बटपुर हेतु 14 बूथ 23 मतदान दल, 92 कार्मिक, तथा नगर पचंायत सेलाकुई हेतु 15 बूथ हेतु 24 मतदान दल 96 कार्मिक, कुल 1071 बूथ के लिए रिजर्व कार्मिकों सहित कुल 5888 कार्मिकों का प्रथम रैण्माईजेशन सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रंजीत सिंह चौहान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!