हरिद्वार जनपद का पद्रह हजार का ईनामी बदमाश नोएडा पुलिस की गोली से घायल।
The overall crime rate in Saugeen Shores decreased by 2.5 per cent last year compared to the year before, according to Statistics Canada’s latest crime severity index.
हरिद्वार जनपद का पद्रह हजार का ईनामी बदमाश नोएडा पुलिस की गोली से घायल।
(आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणाए दिल्ली.एनसीआर में लगभग 34 केस दर्ज)
उत्तर प्रदेश (नोएडा) रविवार, 27 मार्च 2022
उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद की पुलिस द्वारा पद्रह हजार का ईनामी बदमाद नोएडा पुलिस की गोली से घायल हो गया है। आरोपी अपने गिरोह के साथ बाईक से लूट की वारदात करता है, जिसमे उसका भाई भी शामिल रहता है। इसी दौरान यह लोग सुबह या शाम अकेली महिलाओं के साथ लूटपाट करते थे। पकडे गए आरोपी द्वारा हरिद्वार में भी चेन लूट सहित अन्य वारदातों को अंजाम दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा में बीटा.2 थाना पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई जिसमे अंतरराज्यीय चेन लुटेरा 45 हजार का इनामी बदमाश तुलसी बावरिया पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। इससे पूर्व पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाईक पर आते दो लोग आते हुए दिखाई दिए। रोके जाने पर इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिए जिसमें जवाबी फायरिंग में तुलसी बावरिया के दोनों पैरा में गोली जबकि आरोपी का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। आरोपी तेज रफ्तार बाईक से वारदातों को अंजाम देते हैं और लूट के बाद भाग जाते हैं।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार ने बताया किर आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणाए दिल्ली.एनसीआर में लगभग 34 केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन बेचकर मिले 20 हजार रुपये, चोरी की बाइक, मोबाइल और तमंचा बरामद किया है।