फैशन मॉडल गुनगुन उपाध्याय होटल लॉर्ड्स इन की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।
फैशन मॉडल गुनगुन उपाध्याय होटल लॉर्ड्स इन की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।
(छत से कूदने से पहले गुनगुन ने अपने पिता को फोन किया)
राजस्थान (जोधपुर) सोमवार, 31 जनवरी 2022
राजस्थान के जोधपुर में फैशन मॉडल गुनगुन उपाध्याय होटल लॉर्ड्स इन की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह फैशन मॉडल जोधपुर शहर की रहने वाली है। शनिवार को वह उदयपुर से जोधपुर लौटी थी।
छत से कूदने से पहले गुनगुन ने अपने पिता को फोन किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। गुनगुन ने अपने पिता से कहा कि वह उसका चेहरा आखिरी बार देख ले।
गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद लड़की को होटल में ट्रेक किया गया। उनके पहुंचने से पहले ही गुनगुन ने होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी थी।गुनगुन को अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उसके पैर और छाती में फ्रैक्चर है।
उसका काफी खून बह गया था जिसके कारण डॉक्टर लगातार खून चढ़ा रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने कहा कि गुनगुन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है और उसके होश में आने के बाद ही उसके कृत्य के पीछे का कारण पता चलेगा।