Breaking News

उत्तराखंड में आए भूकंप के झटके,लोगों में हड़कंप मचा।

 उत्तराखंड में आए भूकंप के झटके,लोगों में हड़कंप मचा।
Spread the love

उत्तराखंड में आए भूकंप के झटके,लोगों में हड़कंप मचा।

(पिथौरागढ़ से 48 किमी उत्तर पूर्व में भूकंप का केंद्र)

उत्तराखंड (पिथौरागढ़) सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के कारण लोगों में हड़कंप मच गया।

देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटकों से धरती डोली है। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। पिथौरागढ़ से 48 किमी उत्तर पूर्व में भूकंप का केंद्र था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

प्रदेश में लगातार भूकंप आ रहे हैं। एक महीने के भीतर ही प्रदेश में चार भूकंप आ चुके हैं। इस से पहले आए भूकंप में से दो का केंद्र नेपाल था। जबकि बाकी दो में से एक उत्तरकाशी तो एक का केंद्र पिथौरागढ़ में है।

Related post

error: Content is protected !!