डॉ0 अनीता चमोला, आरटीओ,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) ने परेड ग्राउण्ड, तिब्बती मार्केट, लैन्सडाउन चौक पर यातायात व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया गया। - Swastik Mail
Breaking News

डॉ0 अनीता चमोला, आरटीओ,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) ने परेड ग्राउण्ड, तिब्बती मार्केट, लैन्सडाउन चौक पर यातायात व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया गया।

 डॉ0 अनीता चमोला, आरटीओ,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) ने परेड ग्राउण्ड, तिब्बती मार्केट, लैन्सडाउन चौक पर यातायात व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया गया।
Spread the love

डॉ0 अनीता चमोला, आरटीओ,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) ने परेड ग्राउण्ड, तिब्बती मार्केट, लैन्सडाउन चौक पर यातायात व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया गया।

 (आसपास अवैध खड़े वाहनों पर आरटीओ की सख्त कार्यवाही)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 17 जनवरी 2026

डॉ0 अनीता चमोला, आरटीओ,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून द्वारा आज दिनांक 17-01-2026 को परेड ग्राउण्ड, तिब्बती मार्केट, लैन्सडाउन चौक पर यातायात व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीम, बाईक स्क्वायड मौके पर उपस्थित थे। टीम द्वारा अवैध रूप से खड़ी 05 बसों को मौके से हटाकर रेंजर्स ग्राउण्ड में सीज कर दिया। संबंधित वाहनों के स्वामियों व यूनियन के प्रतिनिधियों को आरटीओ डॉ0 अनीता चमोला द्वारा कार्यालय में बुंलाकर वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने के निर्देश दिये गये हैं व भविष्य के लिए कठोर चेतावनी दी गयी है।

एक टाटा मैजिक वाहन चालक नो पार्किंग जोन से सवारियां भरता पाया गया जिसको टीम द्वारा प्रपत्र दिखाने हेतु रोका गया जिस पर चालक द्वारा वाहन को भगाने का प्रयास किया गया। टीम द्वारा वाहन को सीज कर दिया गया व चालक को लाईसेंस सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।

आरटीओ द्वारा बताया गया कि उक्त क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गयी है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करते पाये जाने पर 08 वाहनों के चालान भी किये गये है। आरटीओ द्वारा बताया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी व लाईसेंस के विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरूद्ध दर्ज कराया मुकदमा : आरटीओ डॉ0 अनीता चमोला द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 17 जनवरी, 2026 को शिमला बाईपास पर परिवहन कर अधिकारी सुश्री अनुराधा पन्त द्वारा चैकिंग की जा रही थी जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक द्वारा प्रवर्तन अधिकारियों से अभद्रता की गयी तथा प्रवर्तन कार्य बाधित किया गया। इस सम्बन्ध में परिवहन कर अधिकारी द्वारा पटेलनगर कोतवाली में वाहन चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरटीओ द्वारा बताया गया कि संबंधित चालक के लाईसेंस के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Related post

error: Content is protected !!