सितारगंज थाना क्षेत्र के अमरिया चौक पर 40 यात्रियों से भरी बस पलटने से दर्जनों लोग घायल।
सितारगंज थाना क्षेत्र के अमरिया चौक पर 40 यात्रियों से भरी बस पलटने से दर्जनों लोग घायल।
(चालक और परिचालक मौके से फरार)
उत्तराखंड (सितारगंज) सोमवार, 7 मार्च 2022
सितारगंज थाना क्षेत्र के अमरिया चौक से कुछ दूरी पर वीरेंद्र नगर मोड़ के पास यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, बस के पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज के लिए भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है,कुछ गंभीर रूप से घायलों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया है।
बस के पलटने के बाद आसपास के ग्रामीण राहत व बचाव कार्य मे बड़ी भूमिका निभाई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह घायलों समेत सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। मौके पर सहयोगियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह दानू ने घायल यात्रियों को दो एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज भेजा। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज के सीएमएस राजेश आर्य ने बताया कि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में चल रहा है दो लोग गंभीर हालात में हैं जिन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।