जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी0एस चन्द ने बताया कि 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। - Swastik Mail
Breaking News

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी0एस चन्द ने बताया कि 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी0एस चन्द ने बताया कि 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Spread the love

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी0एस चन्द ने बताया कि 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

(गढ़वाल मंडल के भूतपूर्व सैनिकों के लिए है प्रशिक्षण शिविर)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 29 मार्च 2023

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी0एस चन्द ने अवगत कराया है कि गढ़वाल मंडल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना/नौ सेना/वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु 10 अप्रैल 2023 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जायेगा। जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2023 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालिदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जायेगा, शेष जनपदों का चयन सम्बंधित सैनिक कल्याण में किया जायेगा ।

प्रशिक्षण के लिए आयु 17 1/2 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अकों से) है (भारतीय मूल के गोरखा हेतू केवल 10वीं पास) है। वजन 46 कि० ग्रा० तथा सीना 77-82 सैमी0 होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज चुक. रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी वॉर्ड साथ में लाना अनिवार्य है। पूर्ण जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क नंबर (मो० नं. 7895148803/9410321614/8192814463) पर संपर्क किया जा सकता है।

Related post

error: Content is protected !!