ऊधम सिंह नगर जिले के जिला पंचायतीराज अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
ऊधम सिंह नगर जिले के जिला पंचायतीराज अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
(रिश्वत ना देने पर बिलों का भुगतान रोक दिया करता था)
उत्तराखंड (ऊधमसिंह नगर) शुक्रवार, 25 अगस्त 2023
ऊधम सिंह नगर जिले के जिला पंचायतीराज अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जिला पंचायतीराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस की टीम ने रूदपुर से रंगे हाथ किया गिरफ्तार किया । त्रिपाठी एक सप्लायर से बिल पेमेंट के बदले रिश्वत मांग कर रहे थे। कुमाऊं सेक्टर की विजिलेंस टीम ने उन्हें एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ धर-दबोचा है। इसके साथ ही उनके घर की तलाशी लेते समू 20 लाख रुपए कैश भी बरामद किया है।