Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली बढाने तथा वादों को तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए।

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली बढाने तथा वादों को तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए।
Spread the love

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली बढाने तथा वादों को तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए।

(इस माह 3530 वादों का निस्तारण किया)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में राजस्व वसूली के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली बढाने तथा वादों को तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व वादों के निस्तारण एवं राजस्व वसूली की अपने स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली एवं वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को अभियान चलाकर वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही अविवादित विरासतन एवं क्रय विक्रय के वादों को तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली 57 प्रतिशत् से अधिक रही जिस पर जिलाधिकारी ने इस माह के अंत तक राजस्व वसूली को 75 प्रतिशत् से अधिक करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार इस माह 3530 वादों का निस्तारण किया गया, जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नन्दन कुमार (आईएएस), उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, तहसीलदार सदर मौ शादाब, नायब तहसीलदार श्री रावत ऋषिपर्णा सभागार में उपस्थित रहे तथा नगर मजिस्टेªट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी चकराता हरिगरी गौस्वामी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगड़, ऋषिकेश चमन सिंह, एवं विकासनगर, चकराता वर्चुअल माध्मय से जुड़े रहे।

Related post

error: Content is protected !!