जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था किये जाने के संबंध में बैठक की।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था किये जाने के संबंध में बैठक की।
(संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये)
उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 28 मई 2024
जनपद में वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये। 
जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर निकाय, ग्रामीण छेत्रो वर्षाऋतु के दौरान जलभराव न हो इसके लिए नगर निगम, नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नालों की सफाई कार्य ससमय कर लिया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था हेतु जिला पंचायतीराज अधिकारी को कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर निकायों को सिंगलयूज प्लास्टिक के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिये। 
इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, जिला पंचायती राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला पंचायत देहरादून से गणेश कुमार भट्ट, सहित नगर निगम देहरादून, नगर निकास विकासनगर, हरर्बटपुर, सेलाकुई, डोईवाला मसूरी के अधिकारी उपस्थित रहे।