जिला सूचना अधिकारी श्री बद्री चंद नेगी ने पत्रकार दीपक सिंह गुसाईं की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया।
जिला सूचना अधिकारी श्री बद्री चंद नेगी ने पत्रकार दीपक सिंह गुसाईं की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया।
(प्रभु शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करे::::: जिला सूचना अधिकारी)
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 01 सितंबर 2023
सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी देहरादून बद्री चंद नेगी ने पत्रकार दीपक सिंह गुसाईं की माता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। विभाग की ओर से शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
जनपद स्तरीय मान्यता प्राप्त दीपक सिंह गुसाईं की माता सुंदरी देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी, जिनका 31 अगस्त देर रात जनपद अवस्थित कैलाश हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थी। जिनका पार्थिव शरीर उनकी आवास नेहरू कॉलोनी से प्रातः 9:00 बजे हरिद्वार के लिए दाह् संस्कार हेतु ले जाया गया।
–