महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी ने कहा कि फिल्म नीति जल्द ही बनाई जाएगी। - Swastik Mail
Breaking News
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।जिला प्रशासन ने मीना ठाकुर कि 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी उठाई , सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण।पशुपालन विभाग में कार्यरत 30 फार्मेसी अधिकारियों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।मैक्स हॉस्पिटल ने किडनी हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाने और किडनी संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान के महत्व को उजागर करने के लिए एक विशेष जागरूकता पहल की।भारत के पहले ‘लेखक गांव’ थानों में 13 से 19 मार्च तक सात दिवसीय भव्य ‘विरासत कला उत्सव’ का आयोजन किया जायेगा।

महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी ने कहा कि फिल्म नीति जल्द ही बनाई जाएगी।

 महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी ने कहा कि फिल्म नीति जल्द ही बनाई जाएगी।
Spread the love

महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी ने कहा कि फिल्म नीति जल्द ही बनाई जाएगी।

(क्षेत्रीय फिल्मों को मिलेगी प्राथमिकता:::::महानिदेशक सूचना)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023

रिंग रोड स्थित सूचना विभाग में आज महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद श्री बंशीधर तिवारी ने गढ़वाली फिल्म पधानी जी का प्रोमो लांच किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का उद्देश्य है कि उत्तराखण्ड को बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जाए।

सूचना महानिदेशक ने कहा कि फिल्म शूटिंग हेतु राज्य सरकार दो महत्वपूर्ण नीतियां लाई है। जिनमें सेवा सेक्टर नीति के तहत फिल्म उद्योग में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं सेवाओं को शामिल किया है। जबकि दूसरी नीति में फिल्म सिटी व अन्य प्रकार के उद्योग आधारित कार्यों को शामिल किया है।सूचना महानिदेशक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही नई फिल्म नीति लागू करने जा रही है, जिसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। सरकार की अनुमति के बाद इसे लागू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति में मुख्यमंत्री श्री धामी ने विशेष ध्यान रखा है कि क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए गढ़वाली, कुमाऊंनी फिल्मों को मिलने वाले अनुदान राशि में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव रखा गया है।उन्होंने कहा कि फिल्म विकास परिषद का प्रयास है कि फिल्म सेक्टर से जुड़े लोगों, जैसे निर्माता-निर्देशक, कलाकारों, तकनीशियन एवं अन्य सेवा प्रदाता की एक डायरेक्टरी प्रकाशित की जाय।

इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना श्री आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक/नोडल अधिकारी, उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डाॅ. नितिन उपाध्याय, माहेश्वरी फिल्म्स के प्रोपराइटर और पधानी जी फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान (आशु) आदि उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!