भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में धामी अगेंस्ट ड्रग्स अभियान चलाया जाएगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में धामी अगेंस्ट ड्रग्स अभियान चलाया जाएगा।
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टी-शर्ट और पोस्टर का विमोचन किया)
उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 05 फरवरी 2024
भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चलाए जाने वाले धामी अगेंस्ट ड्रग्स अभियान का शुभारंभ आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टी-शर्ट और पोस्टर का विमोचन कर किया।।
ये अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। जिसमे ज्ञापन, पत्रक वितरण, नुक्कड़ नाटक, नशे के खिलाफ शपथ, बाइक रैली, हस्ताक्षर अभियान आदि कार्यक्रम किये जायेंगे।
टीशर्ट पोस्टर विमोचन मे युवा मोर्चा से महानगर महामंत्री तरुण जैन, उपाध्यक्ष पारस गोयल, सोहन रौतेला,उत्कर्ष गुप्ता,कोषाध्यक्ष राघव दीवान, सदस्य सुधांशु तिवारी,मनीष बोरा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।