Breaking News

उप जिलाधिकारी सदर/सहायक अभिलेख अधिकारी ने बताया कि  कि ग्राम गुनियाल गांव के ग्राम प्रधान व सदस्यगण एवं कृषकगणों को सूचित किया जाता है कि नव सृजित राजस्व ग्राम को सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाओं के अधीन रखा गया है।

Spread the love

(विभागीय अधिकारी की उपस्थिति में भू-सर्वेक्षण टीम द्वारा वितरित की जायेगी)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 05 जनवरी 2024

उप जिलाधिकारी सदर/सहायक अभिलेख अधिकारी, देहरादून ने जानकारी देते हुए अवगत किया है कि ग्राम गुनियाल गांव के ग्राम प्रधान व सदस्यगण एवं कृषकगणों को सूचित कराना है कि उत्तराखण्ड शासन राजस्व अनुभाग 3 संख्या 505/ग्टप्प्प्(3)/2023-03(01)/2023 देहरादूनः दिनांक 21 अगस्त, 2023 के अनुसार देहरादून क्षेत्रान्तर्गत नव सृजित राजस्व ग्राम को सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाओं के अधीन रखा गया है। गतिमान प्रक्रिया के तहत ग्राम के प्रपत्र 10 (खतौनी पर्ची) तैयारी कर ली गयी है। अवस्थाना (पुनर्वास) विभाग द्वारा कृषकगण / खातेदारों का उक्त ग्राम में आवंटित कृषि भू-भाग खण्ड और आवासीय भू-खण्ड का नवीन भू-मानचित्र के अनुसार आवंटित भूमि खसरा नम्बर एवं क्षेत्रफल की प्रविष्टि सहित नोटिस पर्ची खतौनी मे अंकित है। प्रक्रिया के अधीन तैयार खतौनी पर्ची (प्रपत्र-10) ग्राम गुनियाल गांव के कृषकगण / खातेदारों को वितरण हेतु दिनांक 09/01/2024 समय प्रातः 11 बजे स्थान गुनियाल गांव स्थित पंचायत भवन में विभागीय अधिकारी की उपस्थिति में भू-सर्वेक्षण टीम द्वारा वितरित की जायेगी। जिसमें ग्राम गुनियाल गांव के परिवार /खातेदारों की उपस्थिति अनिवार्य है। ताकि सम्बन्धित खातेदार अपने भू-खण्ड / खसरा नं० एंव खाते की पर्ची प्राप्त कर भू-अभिलेखीय जानकारी प्राप्त कर सकें।

Related post

error: Content is protected !!