फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती।  - Swastik Mail
Breaking News
जिला जल-स्वच्छता मिशन की समीक्षा- सीडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र में पर्यटन मंत्रालय से पर्वतीय पर्यटन सर्किट के विकास के लिए जारी योजनाओं और अब तक आवंटित धनराशि की जानकारी को लेकर अतारांकिक प्रश्न पूछा।जनपद देहरादून में युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ड्रग्स के विरूद्ध जिला प्रशासन का एक्शन जारी; ग्राफिकएरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 150 छात्र/छात्राओं की रैंडम टेस्टिंग।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तराखंड के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल संचालन हेतु की जाने वाली प्रारम्भिक तैयारियों पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती। 

 फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती। 
Spread the love

 फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती।

   मुंबई

फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आज सुबह भर्ती किया गया है। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उसके बाद उन्हें आज भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार के बारे में जानकारी दी है।बता दें, पिछले महीने भी दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। हालांकि, टेस्ट होने के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। सायरा बानो दिलीप कुमार का खास ख्याल रखती हैं। इसके साथ ही दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनकी पत्नी ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार ने कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की थी। ट्वीट में लिखा था, ‘सभी लोग सुरक्षित रहिए।दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।

Related post

error: Content is protected !!