Breaking News

सीएम धामी ने उत्तराखंड के सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा शुभारंभ किया।

 सीएम धामी ने उत्तराखंड के सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा शुभारंभ किया।
Spread the love

सीएम धामी ने उत्तराखंड के सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा शुभारंभ किया।

(अब 5 से 10 मिनट में होंगे मां सुरकंडा देवी के दर्शन)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 01 मई 2022

आज से उत्तराखंड के सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा प्रारंभ हो गई,सीएम धामी ने इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मां सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की।

लगभग 5 करोड़ की लागत से बने इस रोपवे की लंबाई 502 मीटर है। इसकी क्षमता लगभग 500 व्यक्ति प्रति घंटा है। सरकार के मुताबिक सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा,उत्तराखंड के राज्य के गठन होने के बाद पहली महत्वपूर्ण रोपवे परियोजना है जिसका निर्माण राज्य पर्यटन विभाग द्वारा किया गया। इस परियोजना के शुरू होने से श्रद्धालु कद्दूखाल से मात्र 5 से 10 मिनट में सुगमता पूर्वक साल भर मां सुरकंडा देवी के दर्शन कर सकेंगे।

Related post

error: Content is protected !!