Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर  SDRF बटालियन, जौलीग्रांट में वृक्षारोपण किया। 

 मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर  SDRF बटालियन, जौलीग्रांट में वृक्षारोपण किया। 
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर  SDRF बटालियन, जौलीग्रांट में वृक्षारोपण किया। 

(पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरुरी) 

 उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार 16 जुलाई 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर एस.डी.आर.एफ. बटालियन, जौलीग्रांट में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोक पर्व है। हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है। इससे मानव जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरुरी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड को वजह से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया। मिशन हौंसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई।

Related post

error: Content is protected !!