मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। - Swastik Mail
Breaking News
तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतर विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट मैं द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ केंपस और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया।सिख संस्थाओं और राष्ट्र वादी सिख मोर्चा ने केंद्र व राज्य सरकारों से नवम गुरु तेग बहादुर जी हिन्द की चादर के 350 वे शहीदी पर्व के अवकाश को 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को अवकाश घोषित करें।इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा  विचार गोष्ठी का आयोजन किया।स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार।तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतरविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों का विजय अभियान लगातार जारी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

(राज्य निर्माण में खटीमा गोलीकांड आंदोलनकारियों का बलिदान अविस्मरणीय है :::: मुख्यमंत्री)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 01 सितम्बर 2024

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड की 30वीं बरसी पर उधम सिंह नगर के खटीमा में शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले धामी ने यह भी बताया कि राज्य सरकार राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सशक्तिकरण के लिए किस तरह कदम उठा रही है।

पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि। राज्य निर्माण में आपके द्वारा दिया गया बलिदान अविस्मरणीय है। हमारी सरकार शहीदों के सपनों के अनुरूप निरंतर कार्य कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सशक्तिकरण के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है।”28 अगस्त 2000 को तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी और फिर 9 नवंबर 2000 को यह अधिनियम बन गया और नया राज्य उत्तरांचल भारत के 27वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया जिसे अब उत्तराखंड के नाम से जाना जाता है।

इससे पहले उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने राज्य आंदोलनकारियों के लिए सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारियों के सपनों जैसा बनाना है। इस दिशा में हम विकल्पहीन समाधान की दिशा में तत्परता से काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को राज्य की जनता हमेशा याद रखेगी। धामी ने आगे कहा कि वे भी राज्य निर्माण आंदोलन के साक्षी रहे हैं।

Related post

error: Content is protected !!