मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। - Swastik Mail
Breaking News
भारत के प्रथम लेखक गांव के संयुक्त प्रयास से फ्लाइब्रेरी का उद्घाटन भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु द्वारा किया गया। मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली चिकित्सालयों की सुविधा की राह।सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने नथुवावाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवर्निमित शिक्षण कक्ष का लोकार्पण किया।मा० प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट।सामाजिक संस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा देश पर थोपी गई :::: संयुक्त नागरिक संगठन।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

(सभी सचिव अपने विभागों से संबंधित कार्य योजना बनाए और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें ::::: मुख्यमंत्री(

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 13 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो।

फूड पैकेट की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। पेयजल के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर हेलीकाप्टर से भी खाद्य सामग्री भेजी जाए।जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए। जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यस्थाएं की जाय।

सभी संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर लें। बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाय।सभी विभागीय सचिव अपने अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाएं देखें और अपने जिला स्तरीय अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहें।

प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग से भी लगातार संपर्क में रहें।मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कार्यों के लिए पर्याप्त बजट है। संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधू, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, श्री विनय शंकर पांडेय, विभिन्न विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!