Breaking News

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया बड़ा फैसला।

 भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया बड़ा फैसला।
Spread the love

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया बड़ा फैसला।

(उद्यान विभाग के निदेशक हरमिंदर बवेजा को किया सस्पेंड)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 12 जून 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक बड़ा फैसला लिया। उद्यान विभाग के निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही आईएएस रामविलास यादव को जेल भेजकर उन्होंने साफ और सख्त संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी कर्मिक को बख्शा नहीं जाएगा। अब बवेजा के खिलाफ कठोर एक्शन लेकर धामी ने जता दिया है कि भ्रस्टाचारियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर प्रदेश में 1064 नंबर जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है। सभी विभागों में भी 1064 के बोर्ड लगा दिए गए हैं।

सीएम पुष्कर धामी ने साफ किया की विभागों में कमीशन मांगने वालों, जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीधी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी छोटा हो या कोई बड़ा अफसर, किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करना होगा।

Related post

error: Content is protected !!