Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साल के अंत तक युवाओं को मिलेगी चौबीस हजार नौकरियां।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साल के अंत तक युवाओं को मिलेगी चौबीस हजार नौकरियां।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साल के अंत तक युवाओं को मिलेगी चौबीस हजार नौकरियां।

(मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पार्टी प्रदेश स्तर पर युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 16 सितंबर 2023

उत्तराखंड की धामी सरकार इस साल राज्य के युवाओं को 24 हजार नौकरीयों से देगी। सरकार अब तक 10 हजार नौकरियां दी चुकी हैं और बाकियों के लिए मंथन चल रहा है।इस साल के अंत तक युवाओं को 24 हजार नौकरियां मिल जाएंगी,जो अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा होंगी।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़े के रूप में दो अक्तूबर तक व्यापक रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन विश्वकर्मा दिवस भी है इसलिए हस्तकला से जुड़े लोगों के साथ कई कार्यक्रमों व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

18 सितंबर को मैदानी जिलों में विधानसभा स्तर और पर्वतीय जिलों में जिलास्तर पर रक्तदान के शिविर लगाए जाएंगे। 19 से 24 सितंबर तक ग्राम स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। 24 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम को भी बूथ स्तर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी सुनेंगे।

25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए होंगे। 26 सितंबर से 1 अक्तूबर तक बस्तियों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 2 अक्तूबर का गांधी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन 16 सितंबर को पार्टी प्रदेश स्तर पर युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी।

Related post

error: Content is protected !!