Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी मंत्री प्रभारी अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाए।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी मंत्री प्रभारी अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाए।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी मंत्री प्रभारी अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाए।

(राज्य में निरन्तर भारी वर्षा के कारण जगह-जगह आपदा की स्थिति बनी हुई है)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 15 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। वर्तमान में राज्य में निरन्तर भारी वर्षा के कारण जगह-जगह आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार शासन व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी राहत व बचाव कार्यों में तत्परता से लगे हैं। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री धामी द्वारा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रीगणों को अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।

इन मंत्रियों को इन जिलों का बनाया गया प्रभारी

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज – हरिद्वार

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल -उत्तरकाशी और टिहरी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी – उधमसिंहनगर की

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत -अल्मोड़ा और चमोली

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल – देहरादून

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य – नैनीताल और चंपावत

कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास – पिथौरागढ़ एवं पौड़ी –

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा – रुद्रप्रयाग और बागेश्वर ।

Related post

error: Content is protected !!