मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में पौधारोपण किया। - Swastik Mail
Breaking News
तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतर विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट मैं द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ केंपस और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया।सिख संस्थाओं और राष्ट्र वादी सिख मोर्चा ने केंद्र व राज्य सरकारों से नवम गुरु तेग बहादुर जी हिन्द की चादर के 350 वे शहीदी पर्व के अवकाश को 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को अवकाश घोषित करें।इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा  विचार गोष्ठी का आयोजन किया।स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार।तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतरविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों का विजय अभियान लगातार जारी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में पौधारोपण किया।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में पौधारोपण किया।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में पौधारोपण किया।

(मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया)

उत्तराखंड (गैरसैण) शनिवार, 24अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया।

विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में 04 हजार फलदार पौधे लगाए हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, मदन सिंह बिष्ट, हरीश धामी, आदेश चौहान, मनोज तिवारी, विधानसभा भराड़ीसैंण के प्रभारी शेखर पंत मौजूद थे।

Related post

error: Content is protected !!