Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम शामिल हुए।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम शामिल हुए।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम शामिल हुए।

(उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उपस्थित रहे)

उत्तराखंड (हरिद्वार) शनिवार, 23 दिसंबर 2023

हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने उस मौके पर कहा कि, उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुकुल कांगड़ी में वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ में पधारे हुए आप सभी लोगों का मैं हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। मैं उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत करता हूं। ये यहां के छात्रों का भी सौभाग्य है कि आज उनका उद्बोधन आप सभी को सुनने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि, “आपके विभिन्न मुद्दों की गहरी समझ भारत को काफी लाभान्वित कर रही है। हमें वेदों की ओर लौटना पड़ेगा। महर्षि दयानंद के उद्घोष को हमें जीवन में उतारना होगा। हम सनातन को मानने वाले लोग हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जिस तरह जी 20 का सफल आयोजन हुआ। ये अपने आप में अभूतपूर्व था। पूरे विश्व ने भारत की संस्कृति को देखा। प्रधानमंत्री जी ने 2022 में लाल किले की प्राचीर से पंच मंत्र दिए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है। हमने बहुत सारे काम, महत्वपूर्ण निर्णय पिछले सालों में लिए हैं। मैं हमेशा अपने विकल्प रहित संकल्प को दोहराता हूं। मैं आपसे भी आह्वान करता हूं कि आप सभी अपना मार्गदर्शन इस विषय पर दें।

Related post

error: Content is protected !!