मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।  - Swastik Mail
Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। 
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। 

(सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा) 

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 28 दिसम्बर 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाय। कार्यों की चरणबद्ध कार्य योजना बनाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि निर्माण कार्य शुरू होने में बिल्कुल भी विलम्ब न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाय। सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है।

इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, प्रमुख सचिव एल.फैनई, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि..), जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!