Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

(नई दिल्ली से लौटकर सीधे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, देहरादून पहुंचे)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023

नई दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, देहरादून पहुंचे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय बाजपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे कार में सवार पूर्व सीएम समेत कुल तीन लोग घायल हो गए थे। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी।

Related post

error: Content is protected !!