Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारीयो  और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारीयो  और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारीयो  और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी।

(मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु और पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार भी उपस्थित रहे)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 02 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कामना की कि नववर्ष में सभी के प्रयासों के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में हम सब साहयोगी है। आम जनता के हित में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो इसके लिये हमें जनता से समन्वय तथा योजनाओं को समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयासों पर भी ध्यान देना होगा। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, श्री आनंद बर्द्धन, डी.जी.पी. श्री अभिनव कुमार सहित वरिष्ठ आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. अधिकारी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!