चरणजीत सिंह चन्नी  20 सितंबर को 11 बजे पंजाब के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगें। - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

चरणजीत सिंह चन्नी  20 सितंबर को 11 बजे पंजाब के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगें।

 चरणजीत सिंह चन्नी  20 सितंबर को 11 बजे पंजाब के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगें।
Spread the love

चरणजीत सिंह चन्नी  20 सितंबर को 11 बजे पंजाब के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगें।

(चरणजीत सिंह चन्नी गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते है) 

पंजाब, रविवार 20 सितंबर 2021

पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे चरणजीत सिंह चन्नी। चन्नी चमकौर साहिब के विधायक है। कैप्टन सरकार में मंत्री थे। चन्नी पंजाब के पहले दलित युवा सीएम होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी कल 20 सितंबर को 11 बजे शपथ लेंगें। चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन पहुंचे साथ में है हरीश रावत और नवजोत सिंह सिद्धू। चरणसिंह चन्नी ने सरकार बनाने का दावा किया। दो दिन के मंथन और बैठकों के बाद चरणजीत सिंह चन्नी का नाम फाइनल कर दिया गया। अब चरणजीत पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राहुल गांधी, हरीश रावत और सुखजिंदर रंधावा ने भी चन्नी को बधाई दी।

चरणजीत सिंह चन्नी गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते है। पूर्व में भी चन्नी कई विवादों में रह चुके है। चन्नी मीटू मामले में भी विवादों में रहे। काफी समय तक कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बागी सुर अपनाए। चन्नी लगातार तीन बार से विधायक है। चरणजीत सिंह चन्‍नी 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। दलित नेता को सीएम बनाकर कांग्रेस ने बड़ी आबादी को साधने का काम किया है। उन्हें कमान देकर कांग्रेस हिंदू, दलित और सिखों को एक साथ साधने का प्रयास करेगी।

Related post

error: Content is protected !!