Breaking News

केंद्र सरकार ने बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए नए ट्रैफिक नियम जारी किए।

 केंद्र सरकार ने बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए नए ट्रैफिक नियम जारी किए।
Spread the love

केंद्र सरकार ने बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए नए ट्रैफिक नियम जारी किए।

(अकाउंट से कटेगा चालान)

नई दिल्ली , रविवार, 23 अप्रैल 2023

केंद्र सरकार ने बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए नए ट्रैफिक नियम जारी किया है। भारतीय सड़कों पर हर साल 1.5 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवाते हैं और इनमें से अधिकांश मौतें लोगों की लापरवाही से होती है। जिसके चलते अब ट्रैफिक पुलिस को सतर्क कर दिया है। सुरक्षा विधेयक में सभी प्रकार के यातायात अपराधों के लिए प्रतिबंधों और दंडों का विस्तृत विवरण दिया गया है। अब आपको सड़क पर वाहन चलाने के लिए सभी डॉक्युमेंट्स रखने होंगे।

सरकार ने मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2016 को पेश किया इस सड़क सुरक्षा विधेयक में सभी प्रकार के यातायात उल्लंघनों के लिए दंड और जुर्माने की रूपरेखा दी गई है।

ट्रैफिक नियम चालान की राशि

हेलमेट (पिछला व्यक्ति) ₹100,हेलमेट (अगला व्यक्ति) ₹1000,बिना नंबर प्लेट (₹500+₹2000),काला शीशा (₹500+₹2000),बिना सीट बेल्ट ₹1000,सरकारी आदेश की अलवेहना ₹2000,नो पार्किंग ₹50,बिना लाइसेंस ₹5000,नाबालिग के साथ गाड़ी चलाना ₹25,000,हल्के वाहन के साथ ओवर स्पीड ₹2000,खतरनाक तरीके से वाहन चलाना ₹5000,गलत दिशा में चलाना/गलत यूटर्न/वन वे में प्रवेश ₹5000,सिग्लन नहीं होना ₹5000,वायु प्रदूषण 10,000,ट्रैफिक सिग्नल नही मानना ₹5000,स्टॉप लाइन से आगे बढ़ना ₹5000,गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करना ₹5000,बिना इनस्योरेंश ₹2000,ट्रिपल सवारी ₹1000।

अगर आप भी वाहन चलाते हैं तो आपको इन नियमों का पालन करना होगा आपको सवारी करते समय हमेशा हेलमेट पहनना अनिवार्य है। आप सभी सवारों द्वारा संकेतकों का उपयोग किया जाना चाहिए, दुपहिया वाहन पर दो से अधिक स्वारी नही बैठा सकते।

Related post

error: Content is protected !!