Breaking News

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से शिष्टाचार भेंट कि।

 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से शिष्टाचार भेंट कि।
Spread the love

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से शिष्टाचार भेंट कि।

(सतपाल महाराज ने राज्यपाल को पर्यटन योजनाओं की जानकारी दी)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार,27 जुलाई-2022

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से राजभवन में बुधवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन योजनाओं की जानकारी देते हुए राज्यपाल को राज्य में पंजीकृत होम स्टे की जानकारी, मानसखण्ड मंदिर माला मिशन, बद्रीनाथ धाम को स्मार्ट स्पिरिचुअल टाउन विकसित किये जाने के कार्यों, विभिन्न स्थानों में रोपवे निर्माण योजना आदि की जानकारी दी।

इसके अलावा उन्होंने सिंचाई विभाग के अर्न्तगत सिंचाई योजनाओं, चैकडैमों के निर्माण आदि के बारे में अवगत कराया। इस दौरान वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।

Related post

error: Content is protected !!