काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चामासारी न्याय पंचायत में मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना का शुभारंभ किया। - Swastik Mail
Breaking News
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा सतत् विकास लक्ष्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से SDG Data Eco System & Monitoring, पी.एम. गतिशक्ति तथा उत्तराखण्ड विजन 2047 विषय पर जनपदस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सुनी 25 फरियादें; घरेलू हिंसा से लेकर लैंड फ्रॉड के मामलों पर कड़ा रुख।स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: नगर निगम देहरादून ने 7 स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर किए सम्मानित।‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चामासारी न्याय पंचायत में मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना का शुभारंभ किया।

 काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चामासारी न्याय पंचायत में मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना का शुभारंभ किया।
Spread the love

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चामासारी न्याय पंचायत में मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना का शुभारंभ किया।

(चामासारी गांव में 500 मौनबॉक्स बाटने का लक्ष्य:::: गणेश जोशी)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 23 जुलाई 2022

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी शनिवार कोह देहरादून के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चामासारी गांव पहुंचे। जहां काबिना गणेश मंत्री जोशी ने उद्यान विभाग द्वारा आयोजित नव चयनित मधुग्राम चामासारी न्याय पंचायत सरोना में मौन विकास पर संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चामासारी न्याय पंचायत में मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान काबिना मंत्री गणेश जोशी ने मधुग्राम योजन के तहत मौनपालकों किसानों को 50 मौनबॉक्स भी वितरित किए। मंत्री गणेश जोशी ने चामासारी में कार्यक्रम में किसानों को मौनपालन,कृषि से संबधित अनेक जानकारियां प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखण्ड में शहद उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने मौनपालन को स्वरोजगार से जोड़ते हुए एक शुरूवात की है। निश्चित ही केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से संचालित होने वाली यह योजना बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य की धामी सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि किसानों की आय दुगनी करें जिस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मधु ग्राम योजना शुरू की थी ,मंत्री जोशी ने कहा कि मैं शोभाग्यशाली हूं,जिसकी शुरूवात चामासारी गांव से हुई है। मंत्री जोशी ने कहा कि योजना के तहत चामासारी गांव में 500 मौनबॉक्स बाटने का लक्ष्य रखा गया है, आज 50 बॉक्स किसानों को वितरित किए गए है जो यहां के किसानों की आय दुगनी करने में सार्थक सीधा होगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना को पूरे प्रदेशभर में लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने आधिकारियों को मौन पालन के अलावा चमासारी के आसपास के गांवों में सेब, किवी, अखरोट के प्लांटेशन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही इस पूरे क्षेत्र को फलपट्टी के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान नरेंद्र मेलवान, अनुज कौशल, सीएचओ मीनाक्षी जोशी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!