हल्द्वानी में बस ने 17 वर्षीय किशोर को टक्कर मारी। - Swastik Mail
Breaking News

हल्द्वानी में बस ने 17 वर्षीय किशोर को टक्कर मारी।

 हल्द्वानी में बस ने 17 वर्षीय किशोर को टक्कर मारी।
Spread the love

हल्द्वानी में बस ने 17 वर्षीय किशोर को टक्कर मारी।

(किशोर की मौके पर ही मौत)

उत्तराखंड (उत्तराखंड) मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में सुबह एक बेहद ही दुखद हादसा हो गया। हादसे में लड़के की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया इसके बाद उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। 17 वर्षीय किशोर साइकिल से काम पर जा रहा था। बस ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत किशोर को बेस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी राजपुरा पड़ाव निवासी 17 वर्षीय सुजल पुत्र नंदन प्रसाद साइकिल से काम पर जा रहा था। इस दौरान बस की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हो गई। किशोर पटेल चौक में गछाई का कार्य करता था।

मृतक अपने पिता के साथ रहता था। मृतक की मां का पहले ही देहांत हो चुका है। किशोर की मौत के बाद लोगों में बस चालक के खिलाफ काफी गुस्सा है। लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा भी किया।

मौके पर एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों से बातचीत की और इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को सीज़ कर दिया है।

 

Related post

error: Content is protected !!