हल्द्वानी मार्ग में क्लारब पुल से पहले चौसली के पास बस दुर्घटनाग्रस्त। - Swastik Mail
Breaking News
तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतर विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट मैं द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ केंपस और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया।सिख संस्थाओं और राष्ट्र वादी सिख मोर्चा ने केंद्र व राज्य सरकारों से नवम गुरु तेग बहादुर जी हिन्द की चादर के 350 वे शहीदी पर्व के अवकाश को 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को अवकाश घोषित करें।इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा  विचार गोष्ठी का आयोजन किया।स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार।तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतरविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों का विजय अभियान लगातार जारी।

हल्द्वानी मार्ग में क्लारब पुल से पहले चौसली के पास बस दुर्घटनाग्रस्त।

 हल्द्वानी मार्ग में क्लारब पुल से पहले चौसली के पास बस दुर्घटनाग्रस्त।
Spread the love

हल्द्वानी मार्ग में क्लारब पुल से पहले चौसली के पास बस दुर्घटनाग्रस्त।

(21 सवारियों में से आधा दर्जन घायल)

उत्तराखंड (अल्मोड़ा) रविवार, 21 जुलाई 2024

एक बस अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग में क्लारब पुल से पहले चौसली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार 21 सवारियों में से आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों को निकट के सुयालबाड़ी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है।

जहां सभी का हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर डीएम विनीत तोमर व एसएसपी देंवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। वहीं सड़क में पलटी बस को क्रेन से हटा कर यातायात चालू करवाया गया है।

केएमओयू की बस संख्या यूके 04 पीए 1011 बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही थी। इसमें अल्मोड़ा से भी सवारियां बैठी थी। कुल 21 यात्री सवार थे। लोधिया से आगे क्वारब पुल से पहले चौसली के पास अचानक चालक का बस पर नियंत्रण हट गया और बस सड़क में ही पलट गई। दुर्घटना में घायलों में बीना पांडे 47 पत्नी सुरेश चंद्र पांडे कठघरिया हल्द्वानी अनिता बजाज 59 पत्नी स्व राजकुमार न्यू कालोनी भ्यारखोला ग्राम सरसों अल्मोड़ा विनीता भाकुनी 26 पुत्री राजेंद्र सिंह भाकुनी ग्राम सुनोली ताकुला रेखा 29 पत्नी मदन लाल दिनेशपुर ढिमरी ब्लाक रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर उसका बेटा राम 12 के अलावा लता आर्य 20 पुत्री सुरेश राम आर्य ग्राम सुनोली ताकुला शामिल हैं। जबकि परिचालक दरबान सिंह पुत्र हयात सिंह ग्राम कांडा जेठाई बागेश्वर भी चोटिल हुआ है। चालक किशन सिंह पुत्र कृपाल सिंह ग्राम तुनेड़ा पो मालता बागेश्वर सकुशल है। घायलों को निकट सुयालबाड़ी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। जहां सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार अभी प्राथमिक इलाज चल रहा है। सर में चोट होने की दशा में जरूरी होने पर हल्द्वानी रेफर किया जा सकता है। इधर बस की टक्कर से चौसली निवासी शेर सिंह पुत्र प्रताप सिंह के बाथरूम व शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया है।

Related post

error: Content is protected !!