मालदेवता के कियारा रोड़ पर बोलोरो मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।
मालदेवता के कियारा रोड़ पर बोलोरो मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।
(मालदेवता से 15 किलोमीटर आगे फुलेत गांव कि है घटना)
उत्तराखंड (देहरादून) मगंलवार,14 जून 2022
आज सुबह लगभग साढ़े सात बजे मालदेवता के कियारा रोड़ पर बोलोरो मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। मालदेवता से 15 किलोमीटर आगे फुलेत गांव कि है घटना।
बोलोरो मैक्स में 11 लोग सवार थे। कोई जान की हानि नहीं हुई है सभी लोग घायल है सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
बोलोरो मैक्स में पांच महिला, चार पुरुष और दो बच्चे बैठे थे।
एन.डी.आर.एफ, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बचाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में कविता भट्ट, मंजू, हिमांशु, प्रियांशु, महादेव, सहदेव, राजेन्द्र भट्ट को दून अस्पताल देहरादून में उपचार हेतु पहुंचाया गया व राजनी देवी, आनंदी देवी, कीड़ी देवी, केशव रावत को देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया गया।